सन 1857 के महा स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों की बलिदानी धरती पर स्थित आयुध उपस्कर निर्माणी विद्यालय शरीर, बुद्धि तथा मन, इन तीन उपकरणों द्वारा अध्ययनरत बालक / बालिकाओ की जीवन धारा में निरंतर गतिशीलता व प्रावहमयता बनाने में सतत प्रयत्नशील हैं। विद्यालय परिवार इस बात पर विश्वास करता हैं कि शुद्ध व पवित्र मन से ही जीवन के उच्च मूल्यों एवं आदर्शो तथा सांस्कृतिक विरासत के प्रति निष्ठावान होकर इनका अनुसरण करने में बालक कि आतंरिक दुर्बलता दूर होती है इसी उद्देश्य को लेकर हमारा यह विद्यालय देश के भावी नागरिको को दुर्बलता के व्यूह से निकलकर सबलता के साथ उन्नति शिखर पर आरुढ़ होने के लिए प्रोत्साहित करता है। सन 1921 में स्थापित इस विद्यालय ने प्राइमरी स्तर पर दृढ़ता पूर्वक खड़े होकर सन 1976 में जूनियर हाई स्कूल कि मान्यता प्राप्त कर अपना पहला कदम बढ़ाया। तत्पश्चात्य लगातार निष्ठा एवं लगन के साथ सन 1979 में हाई स्कूल 1987 में इंटरमीडिएड कॉलेज के पूर्ण विकसित वृक्ष के रूप में विकसित हुआ।
फलतः विद्यालय भवन नवीनीकरण कि प्रक्रिया के अंतर्गत कदम बढ़ाता हुआ आज 2 विशाल रंगमंच, 3 विज्ञान प्रयोगशाला, एक बड़े कक्ष एवं 31 अध्ययन कक्ष, 2 कार्यालय कक्ष एवं खेलकूद कक्ष से सुसज्जित है।
विद्यालय भवन दो भागो में विभाजित है एक भाग में प्राइमरी विभाग, दूसरे भाग में इण्टर कि कक्षाएं संचालित होती है। निर्माणी बोर्ड द्वारा स्वीकृत अध्यापको कि संख्या पूर्ण है। किन्तु प्राइमरी विभाग में एक अध्यापक द्वारा त्याग पत्र देने के कारण एक पद रिक्त है जिसका चयन प्रक्रिया शीघ्र ही पूर्ण होने कि संभावना है।
खेलकूद और शारीरिक शिक्षण में जिला एवं मंडलीय स्तर पर विद्यालय के अनेक छात्र/छात्राओं का चुनाव हुआ, जिन्होंने कई प्रतिस्पर्धा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया , मंडल स्तर पर जिम्नास्टिक में विद्यालय चैम्पियन बना।
नगर के विभिन्न शिक्षण संस्थाओ में आयोजित अनेकानेक प्रतियोगिताओ में हमारे छात्र भाग ले रहे है। जन जाग्रति संस्थान एवं जनपदीय चित्रकला प्रतियोगिता में गुंजन वर्मा कक्षा 7 अ एवं एकता निगम कक्षा 7 अ ने क्रमशः सप्तम एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया, शिवम् मिश्रा कक्षा 11 ने सामान्य ज्ञान में प्रथम स्थान प्राप्त किया ,जिला स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमे हमारे विद्यालय के शिवम मिश्रा कक्षा 11 का माडल मंडल के लिए चयन किया गया। विद्यालय कि छात्रा कु. सुरभि चतुर्वेदी कक्षा 11 को ज्ञान भारती बालिका इण्टर कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी जो कि नगर स्तर कि थी, में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ तथा 201/- रूपये का नगद पुरस्कार मिला। इस उपलक्ष्य में बी. एन. डी. शिक्षा निकेतन में एक सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसमे कु. सुरभि को एक घडी प्रदान की गई।