जिसमे कुल सम्मिलित 43 छात्र/छात्राओं में 23 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा 2 विद्यार्थी सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए। सी. बी.एस.ई. द्वारा आयोजित हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 95 % रहा। इण्टर का परीक्षा परिणाम 98.4% रहा जिसमे सम्मिलित 51 छात्रों में 33 छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं चार छात्र सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए। यह गर्व का विषय है कि माननीय शिक्षा निदेशक उ.प्र. ने इस विद्यालय को उत्तम परीक्षा परिणाम के कारण है स्कूल में अ श्रेणी तथा इण्टर में ब श्रेणी देते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। परीक्षा परिणाम कि दृष्टि से इस विद्यालय का पांचवा स्थान है। विद्यालय कि इस सफलता का पूर्ण श्रेय मेरे सहयोगी शिक्षक /शिक्षिकाओं को जाता है। जिसके अथक परिश्रम, अटूट निष्ठा, पूर्ण सहयोग एवं विद्धता से आज यह विद्यालय वर्तमान स्वरूप प्राप्त हुआ।
हमारी संस्कृति "जीवेम शरदः शतम" अर्थात सौ वर्ष जिये की कामना करती रही है। यह तभी संभव है जब हम गतिशील एवं स्वस्थ रहे। तदर्थ हमारे विद्यालय में प्रातः काल नित्य सामूहिक व्यायाम का कार्यक्रम रहता है। ताकि विद्यार्थी चुस्त होकर कक्षा में अध्ययन करें। इसके अतिरिक्त बालको में सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय भावना को उजागर करने हेतु विद्यालय 15 अगस्त, 2 अक्टूबर, बाल दिवस, गणतंत्र दिवस आदि पर्वो को बड़ी निष्ठा एवं धूमधाम से मनाया जाता है।
परीक्षा फल में गुणवत्ता लाने के लिए विशेष कक्षाएं भी आयोजित की गयी। छात्रों की प्रगति की लिखित सूचना समय समय पर अभिभावक को दी गई परन्तु खेद के साथ मुझे कहना पड़ रहा है कि अधिकांश अभिभावकों का सहयोग मुझे इस दिशा में नहीं मिला। आपने अपने बच्चो का भविष्य हमे सौपा है किन्तु आपके सहयोग के बिना यह कार्य सुचारु रूप से सम्पन नहीं हो सकता। इस सम्बन्ध में आपकी उदासीनता हमारी कार्यकुशलता को प्रभावित करती है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि आप अपना सहयोग देकर बालको के सर्वांगीण विकास में हमारे सहायक बने।
श्री शशि भाल सिंह सेंगर
प्रधानाचार्या