स्काउटिंग - श्री जे. प्रसाद एवं श्री रमेश चंद्र के सयोजकत्व में विद्यालय में स्काउट शाखा कार्यरत है। स्काउट रैली में विद्यालय का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

सांस्कृतिक क्रिया कलाप - मुझे गर्व है कि इस विद्यालय के विद्यार्थी न केवल शिक्षा में वरन सांस्कृतिक क्रियाकलापों में भी अपनी योग्यता प्रदर्शित करने में पीछे नहीं है। आज विद्यालय का सांस्कृतिक कार्यक्रम इस विद्यालय कि शिक्षिका श्रीमती जय श्री अग्रवाल, श्रीमती कुसुम सक्सेना, श्रीमती शशि दीक्षित मंजीत कौर, श्रीमती इंदिरा राय, श्रीमती एम.डी. विलियम, कु. रीना सैनी की कलात्मक योग्यता एवं परिश्रम का ही परिणाम है।

इस वर्ष विद्यालय में प्रदर्शित कला एवं विज्ञान की प्रदर्शनी में विद्यालय के श्री एस .सी.कटियार, श्रीमती रेखा त्रिपाठी, श्री ए.के. बाजपेई, श्री एस.वी.एस.सेंगर, श्री राजेंद्र सिंह, कु. रीना सैनी, श्रीमती कुसुम सक्सेना आदि ने विशेष रूचि एवं सहयोग किया।

पुस्तकालय एवं वाचनालय - विद्यालय का एक पुस्तकालय भी है जिसमे लगभग 3000 पुस्तके है। परन्तु पुस्तकालय कक्ष एवं पुस्तकालयाध्यक्ष के अभाव में उसका उचित उपयोग सम्भव नहीं हो पा रहा है। विभिन्न दैनिक समाचार एवं अन्य पत्रिकाएं भी विद्यालय में ज्ञान वृद्धि का साधन बनी हुई है।